पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पत्थलगांव के बस आपरेटरों की मीटिंग लिया गया

Spread the love

मीटिंग में यातायात समस्या का निराकरण एवं वाहनों की पार्किंग हेतु सहमति बनी,

दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाईस दिया गया,

आने वाले दिनों में वाहन चालकों का कैंप लगाकर हेल्थ चेकअप किया जायेगा।

जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा विगत दिवस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में आज एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नगर पंचायत सीएमओ मो. जावेद एवं अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पत्थलगांव में चलने वाले समस्त बस आपरेटरों, एजेंट एवं अन्य वाहन चालकों की मीटिंग लिया गया।

बस आपरेटरों, एजेंट एवं चालकों द्वारा वाहनों को निर्धारित समय के पूर्व बस स्टैंड में खड़ी नहीं करने की बात हुई एवं वाहनों के पार्किंग हेतु स्थल का चयन किया गया, बस के रवाना होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व बस स्टैंड में खड़ी कर सवारी लेने की बात हुई। आने वाले दिनों में वाहन चालकों का कैंप लगाकर हेल्थ चेकअप किया जायेगा।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर का भ्रमण किया गया एवं दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को समझाईस दिया गया एवं मार्ग अवरूद्ध करने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था में बाधा पहूंचा रहे बैनर एवं होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान नागरिकों ने भी प्रशासन का साथ दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की बात कही गई

इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, नगर पंचायत सीएमओ मो. जावेद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

The post पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पत्थलगांव के बस आपरेटरों की मीटिंग लिया गया appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *