तिरंगे के साथ निजानंद संप्रदाय का ध्वज माउंट एवरेस्ट पर होगा आरोहित

Spread the love

रायगढ़ – कोतरा रोड के श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में गत 30 अप्रेल 2024 के दोपहर 3.45 बजे पर्वतारोही निशू सिंह को निजानंद संप्रदाय के अध्यक्ष महेंद्र महाराज के करकमलों से समाज का ध्वज प्रदान किया गया। यह ध्वज पर्वतारोही निशू सिंह के द्वारा सातों महाद्वीप में से सबसे ऊंचे महाद्वीप माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहराया जाएगा। इस ध्वज को 108 प्राणनाथ जी मंदिर पन्ना, एमपी से विकास अग्रवाल द्वारा आशीर्वाद स्वरुप लाया गया था।

ज्ञात हो कि विकास अग्रवाल वहां के ट्रस्टी हैं और उन्होंने होली के पावन पर्व के अवसर पर आशीर्वाद स्वरुप लाया था।बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है, उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक  किलिमंजारो सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की है। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउंट एवरेस्ट चढ़ाई करने की है।

उसी की तैयारी एवं संसाधन एकत्रीकरण की प्रक्र्र्र्र्र्रिया में वह जुटी हुई हैं। उसी तारतम्य में वे रायगढ़ आई थीं, जिस दौरान मंदिर में उन्हें स्वागत किया गया और निजानंद संप्रदाय के ध्वज को भेंट किया गया। ज्ञात हो कि नीशू ने 151 फीट लंबा भारत का तिरंगा अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो में लहरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। अब वे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगे के साथ-साथ निजानंद संप्रदाय के ध्वज को भी फहराएंगी।

The post तिरंगे के साथ निजानंद संप्रदाय का ध्वज माउंट एवरेस्ट पर होगा आरोहित appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *