गरियाबंद जिले में बीते एक हफ्ते में तेंदुए से जुड़ी घटनाएं अचानक बढ़ गई है

Spread the love

आज दोपहर रुवाड गांव के नजदीक सड़क किनारे तेंदुआ पेड़ पर घात लगाए बैठा नजर आया ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के आसपास मौजूद तेंदुआ देखने वाले लोगों की भीड़ को हटाया इससे दो दिन पूर्व रावनसिंगी और धवलपुर गांव में भी तेंदुए द्वारा मवेशियों को मारने की घटनाएं सामने आ चुकी है डीएफओ लक्ष्मण सिंह का कहना है

कि लोगों और तेंदुए को एक दूसरे से दूर रखने का कार्य वन विभाग कर रहा है ताकि दोनों सुरक्षित रह सके अंधेरा होते ही तेंदुआ घने जंगल में चल जाएगा ऐसी उम्मीद है

जिनके मवेशियों का तेंदुआ ने शिकार किया होगा प्रकरण बनाकर उनको मुआवजा प्रदान किया जाएगा जनहानि ना हो यह सुनिश्चित करने वन विभाग कड़े कदम उठा रहा है सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वन्य जीवों से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से ले

The post गरियाबंद जिले में बीते एक हफ्ते में तेंदुए से जुड़ी घटनाएं अचानक बढ़ गई है appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *