नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का महाअभियान

Spread the love

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विगत चंद दिनों में जशपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत् लगभग 1300 लीटर अवैध शराब जप्त की,

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन में कांसाबेल एवं सन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कुल 07 प्रकरणों में कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,

थाना कांसाबेल ने पहले प्रकरण में अवैध रूप से घर-आंगन में रखा नशीली ताड़ी 450 लीटर, दूसरे प्रकरण में अंग्रेजी शराब 23 लीटर 340 एम.एल., मोटर सायकल जप्त किया,

थाना सन्ना ने आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण में कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया,

आरोपियों के विरूद्ध थाना कांसाबेल एवं सन्ना में धारा 34(1)(घ), 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध नशीली वस्तु गांजा शराब, नशीली दवायें एवं नशे के अन्य वस्तुओं के बारे में पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो तथा समाज को भी नशा मुक्त किया जा सके। उक्त निर्देश के परिपालन में विगत दिवस थाना कांसाबेल ने 02 प्रकरण एवं थाना सन्ना द्वारा 05 प्रकरण में कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले प्रकरण में थाना कांसाबेल द्वारा मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी गुड़ाकोनी सथईया उम्र 39 साल मूल निवासी टेकूलागुदेम जिला नलगोंदा (तेलंगाना) हाॅल-कांसाबेल के घर-आंगन में रखा नशीला ताड़ी विभिन्न जरकिन में 450 लीटर कीमती 18000 रू. एवं बिक्री रकम 250 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(घ), 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

कांसाबेल के दूसरे प्रकरण में मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एमएच-0311 से अवैध रूप से तस्करी कर ला रहे आरोपी 1-ईष्वर प्रसाद बेद उम्र 31 साल एवं 2-कृष्णा राम यादव उम्र 30 साल दोनों निवासी कुड़केलखजरी थाना कांसाबेल के कब्जे से अंग्रेजी शराब व्हीस्की एवं बीयर कुल 23 लीटर 340 एम.एल. कीमती 25000 /-रू. एवं मोटर सायकल को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी प्रकार थाना सन्ना द्वारा आबकारी एक्ट के 05 प्रकरणों में कार्यवाही कर पृथक-पृथक प्रकरण के आरोपीगण 1-पुरीमल राम उम्र 30 साल निवासी सन्ना के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रू, 2- उर्मिला प्रजापति उम्र 28 साल निवासी मांझाटोली सन्ना के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब कीमती 1300 रू,

3- कलावती यादव उम्र 35 साल निवासी खूटाटांगर के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रू, 4- जगतपाल राम उम्र 33 साल निवासी कन्दराई के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000 रू, 5- वेदप्रकाश यादव उम्र 25 साल निवासी मांझाटोली सन्ना के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब कीमती 1100 रू,  कुल जप्ती 54 लीटर महुआ शराब कीमती 5400 रू. जप्त कर सभी प्रकरणों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

  श्री शशि मोहन सिंह (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छ.ग.) ने जिला जशपुर के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा, एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

     

The post नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का महाअभियान appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *