लोकसभा चुनाव को देखते हुए धरमजयगढ़ विधानसभा के अमापाली में भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। जिनको चुनाव के मद्देनज़र कई सारी महत्वपूर्ण जानकारीयां दी जायेगी। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को पार्टी से सम्बंधित कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे जिसमे उन्हें पार्टी का विजन के बारे में बताया जाएगा।







कार्यक्रम में पूरे विधानसभा से हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता और नेता शामिल होंगे। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव ने समाचार पत्र से बात चित करते हुए बताया कि अमापाली में आयोजन हो रहें इस विशाल कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। साथ ही सैकड़ो कि संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता रायगढ़ लोकसभा से सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के हाथों भाजपा कि सदस्यता लेकर भाजपा पार्टी में प्रवेश करेंगे। इससे भाजपा सांसद प्रत्याशी को बहुत बड़ी लीड मिलेगी और उनके जीत के आंकड़े भी इससे बेहतर होंगे। इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत जिला से भाजपा कार्यकर्त्ता व नेता शामिल होंगे जिससे कार्यक्रम कि रूपरेखा और विशाल रूप में हो जाएगी।
वही सभी नेताओं और कार्यकर्त्ताओ के उत्साह बढ़ाने के लिए 2 केबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। जो कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का उत्साह वर्धन करेंगे और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400+ सीटों के जीतने का दावो को सच साकार करने में मार्गदर्शन देंगे
The post कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता कल करेंगे भाजपा में प्रवेश आमली में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यक्रम का होगा आयोजन appeared first on khabarsar.











Leave a Reply