ब्रेकिंग : बाइक में आमने सामने टक्कर, दो की मौत, बच्ची सहित तीन घायल, रेफर

Spread the love

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग भदार के पास दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, महिला, बच्ची सहित चार घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची, महिला सहित तीन लोंगो को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीत देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

ग्राम बेलकोना शंकरगढ़ निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र प्रजापति पिता बालकु प्रजापति व 22 वर्षीय रूपेश पैंकरा पिता शिवलाल पैंकरा बाइक में सवार होकर राजपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। शंकरगढ़ की ओर शंकरगढ़ बेलकोना निवासी 45 वर्षीय रामाधार , 14 वर्षीय ज्योति व 40 वर्षीय संगीता बाइक में सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे हैं।

दोनो बाइक में भदार के पास आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर नरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रामाधार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिकअप से लाया गया। बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने रूपेश, संगीता व ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

The post ब्रेकिंग : बाइक में आमने सामने टक्कर, दो की मौत, बच्ची सहित तीन घायल, रेफर appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *