राजपुर में पांच अप्रैल को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

Spread the love

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर में पांच अप्रैल को द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति द्वारा किया जाएगा।

श्री श्याम महोत्व में बाहर से आए कलाकार श्री श्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्रुति शर्मा खाटूवासी, अमृतसर से तेजी ब्रदर्स व अभिषेक गर्ग द्वारा दी प्रस्तुति दी जाएगी तीनों श्री श्याम भजनों के गायक हैं।शक्ति के अभिषेक कथूरिया द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, दोपहर एक बजे से निशान यात्रा मां महामाया मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश बंसल,नरेश अग्रवाल, टीटू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सीटू गर्ग,राहुल बंसल, विक्की बंसल, विकास अग्रवाल, सतीश जिंदल, शंकर अग्रवाल, आकाश गर्ग, सचिन शर्मा, प्रमोद ठाकुर, संतोष सोनी, अर्जुन ठाकुर आदि सक्रिय से लगे हुए हैं।

The post राजपुर में पांच अप्रैल को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *