बालोद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा नेवी की ट्रेनिंग पूर्ण करके आए अग्निवीर का किया भव्य स्वागत

Spread the love

बालोद  । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा अक्टूबर 2022 में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम- पैरी में किया गया था जिसमें प्रशिक्षण पश्चात चयनित अभ्यर्थी कुमारी कुसुम देशमुख पिता श्री हरकराम देशमुख का चयन नेवी में हुआ जो अपनी नेवी की बेसिक ट्रेनिंग पूर्ण करके अपने गृह ग्राम- फुलझर में पहुंचे।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा कुमारी कुसुम देशमुख का ग्राम पैरी में भव्य स्वागत करते हुए गाजे बाजे के साथ उसके गृह ग्राम -फुलझर में पहुंचाया , इस अवसर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिला। परिषद के द्वारा पुष्पहार शाल ,श्रीफल एवं मोमेंटो द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों करहीभदर ,गुरुर ,

v

जगन्नाथपुर सांकरा, पैरी , मचौद, परसोदा में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आयोजन समय-समय पर किया गया जिसमें अभी तक 37 बच्चों का चयन विभिन्न विभागों में आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, बि.एस.एफ., हुआ है ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जाता रहा है ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके, जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। परिषद द्वारा दिए गए बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।

प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में नेतृत्वकर्ता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र डडसेना ,भोजराम साहू, सचिव इंद्रसेन सिन्हा ,मीडिया प्रभारी परमेश्वर देवहारी, बालोद ब्लाक अध्यक्ष कोमल साहू, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष येमंत कुमार साहू, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष हलधर सिंह निषाद, पूर्व सैनिक तामेश्वर दास मणिकपुरी योगेंद्र कुमार साहू,शैलेंद्र कुमार साहू, टेकराम साहू, तोमन मरकाम, मुकेश कुमार साहू, सोमन लाल, की भरपूर सहयोग व योगदान से युवाओं में नई शक्ति, नया जोश पैदा हुआ।

छत्तीसगढ़ की बेटी जिन्होंने इस सैन्य प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर आज सफलता की ऊंचाई पर पहुंचते हुए देश की सेवा करने का मौका प्राप्त कर आज छत्तीसगढ़ की ऊर्जावान बेटी कुमारी कुसुम देशमुख पिता श्री हरकराम देशमुख का चयन जल सेना में हुआ।कुमारी कुसुम देशमुख ने इस मौके पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की वह अपने पढ़ाई जीवन से ही देश सेवा करने का मौका तलाश कर रही थी जब उन्हें पता चला कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा ग्राम- पैरी में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तो वह उस प्रशिक्षण में शामिल हो गई। कुमारी कुसुम ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने मेरे सपनों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के विभिन्न पदाधिकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक नंदकिशोर साहू, भोज राम साहू, परमेश्वर देवहरी, येमंत कुमार साहू, कोमल साहू, योगेंद्र कुमार साहू, शैलेंद्र कुमार साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू ,सरपंच ग्राम पंचायत पैरी रूपम देशमुख, उप सरपंच ग्राम पंचायत फुलझर गिरधारी लाल ठाकुर ,गोविंद सिंह साहू (से.नि.शि.),प्रहलाद साहू (समाजसेवी),चूनू राम साहू (ग्राम पटेल),श्री जगराम साहू (से.नि.शि.)और ग्राम फुलझर के बहुत से ग्रामवासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

The post बालोद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद द्वारा नेवी की ट्रेनिंग पूर्ण करके आए अग्निवीर का किया भव्य स्वागत appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *