CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

पुस्तैनी जमीन विवाद में सगी बहन को घर में घुसकर किया गया मारपीट

Spread the love

सूरजपुर @कौशलेन्द्र यादव । भैयाथान रोड सूरजपुर स्थित अपनी बहन के निवास में पैतृक भूमि विवाद पर गाली गलौज कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित बहन, बहनोई व उनके दो पुत्रों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है विदित हो की,पीड़ित महिला श्रीमती संजू गुप्ता पति प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह कीटनाशक व खाद बीज की दुकान का संचालन करती है उसके पिता स्वर्गीय रामदास गुप्ता उन्हें अपनी सेवा के लिए अपने घर में साथ रखा था। उनकी मृत्यु वर्ष 2010 में हो गई। वे सालों से अपने पिता के घर में रह रहे है।

शनिवार की, शाम को नमदगिरी रोड निवासी जल संसाधन विभाग सूरजपुर में पदस्थ कर्मचारी प्रमिला गुप्ता अपने पति अनिल गुप्ता, पुत्र अंकुश गुप्ता, अंकित गुप्ता व मां लक्ष्मी गुप्ता के साथ उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर मे तोड़‌फोड़ की और बहन प्रमिला गुप्ता ने अपने पति व पुत्रो के साथ उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसके बीज दुकान का सामान बाहर फेंक दिया लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित बहन प्रमिला गुप्ता व उसके पति व पुत्रों के विरुद्ध उक्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है

आरोपीयों की गिरिफ्तारी तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई

आरोपीयों को पुलिस अभी तक पकड़ने में सफलता नहीं मिली, जिससे आरोपी खुले आम घूम रहे है पुलिस गिरफ़्तारी करने से बचते नज़र आ रही है । आख़िर आरोपियों को गिरफ़्तारी करने के लिए सूरजपुर पुलिस हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहा है l

The post पुस्तैनी जमीन विवाद में सगी बहन को घर में घुसकर किया गया मारपीट appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button