भाजपा के कर्मी सम्मेलनी का आयोजन , कई नेता व कार्यकर्ता की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा

Spread the love

राजगांगपुर –  सुंदरगढ़ जिला राजगांगपुर विधानसभा निर्वाचन मंडली के जामपाली बाइपास के पास भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचन कार्यालय मे सुंदरगढ़  के लोकसभा उम्मीदवार जुएल ओराम ने भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। टिकट मिलने के बाद रविवार को जुएल राजगांगपुर के दौरे पर आए और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर चुनाव अभियान तेज करने और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया ताकि आगामी आम चुनावों में मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों को जीत हासिल हो । उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला साधारण संपादक तथा राजगांगपुर प्रभारी यशोवंत नायक, सह प्रभारी अरविंद साहू, पूर्व विधायक प्रत्याशी नरसिंह मिंज, मंडल अध्यक्ष राजन सोनी, पूर्व नगरपालिका की अध्यक्ष शशिरेखा सामल,

पूर्णचन्द्र राउत सहित राजगांगपुर और कांसबहाल क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । हालांकि, इस कार्यक्रम से नगर भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता नदारद रहे जिसकी चर्चा राजगांगपुर क्षेत्र मे जोरों पर चल रही है  भाजपा में हो रही है, आपसी कलह स्पष्ट होती नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि यह पार्टी के लिए अच्छा संदेश नहीं है क्योंकि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है ।

The post भाजपा के कर्मी सम्मेलनी का आयोजन , कई नेता व कार्यकर्ता की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *