CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा सम्मान: अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के सउनि श्री सघु साय पैंकरा अपने पद से सेवानिवृत्त हुये

Spread the love

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) समेत अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उप निरीक्षक का किया सम्मान।

जशपुरनगर जिला पुलिस बल जशपुर में सेवारत रहे स.उ.नि श्री सघु साय पैंकरा द्वारा दिनांक 31.03.2024 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में सादगी भरे सेवा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित करते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सेवानिवृत्त हुये स.उ.नि. को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह इत्यादि प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुये स.उ.नि. को कर्तव्यनिष्ठ बताते हुये उनके कार्यों की प्रशंसा की।

इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे स.उ.नि. के परिजन एवं कार्यालयीन स्टाॅफ भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि स.उ.नि. सघु साय पैंकरा वर्ष 1981 में जिला पुलिस बल गुना(मध्यप्रदेश) में आरक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति पश्चात 1988 तक गुना जिले के विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ रहे हैं

उसके पश्चात वर्ष 1988 में रायगढ़ जिला स्थानांतरण पर आए एवं उप रक्षित केंद्र जशपुर में पदस्थ रहे। वे जशपुर जिले के विभिन्न थानों/चौकियों में पदस्थ रहते हुए वर्तमान में सुलेसा में पदस्थ रहते सेवानिवृत हुए है।

विदाई समारोह में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश कुमार समरथ, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री अमरजीत खुटें एवं समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे।   

The post सेवा सम्मान: अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के सउनि श्री सघु साय पैंकरा अपने पद से सेवानिवृत्त हुये appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button