सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल सिंह हुए सेवानिवृत्त

Spread the love

एसपी सूरज सिंह परिहार की उपस्थिति में कोरिया पुलिस ने रक्षित केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में दी भावभीनी विदाई

जिला पुलिस बल कोरिया छत्तीसगढ़ के सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल सिंह दिनांक 31 मार्च 2024 को अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर आज 01 अप्रैल 2024 को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

श्री बाबूलाल सिंह दिनांक 10.04.1983 को भर्ती होकर पुलिस में अपनी सेवाएं दें रहे थे। लगभग 41 वर्षो की अपनी सेवा अवधि में वह जिला सरगुजा एवं कोरिया के थाना चांदनी बिहारपुर, अंबिकापुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, झगराखंड, रक्षित कोरिया, बैकुंठपुर, पटना, चरचा, केल्हारी एवं चरचा में पदस्थ रहे है एवं वर्तमान में रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में ड्यूटी कर रहे थे। श्री सिंह को विभाग द्वारा वर्ष 2007 में प्रधान आरक्षक के पद पर एवं वर्ष 2021 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदाय की गई है।

कार्यक्रम में श्री बाबूलाल सिंह के साथ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों ने उनके साथ कार्य करने की अपनी यादें ताजा की। श्री सिंह ने भी अपने विभाग में कार्य के दौरान अपनी खट्टी – मीठी यादें बताई और अनुभव साझा किये।

उक्त आयोजन में एसपी कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार ने स.उ.नि बाबूलाल सिंह को शॉल, श्रीफल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। एसपी कोरिया ने कहा कि बाबूलाल जी जैसे अधिकारी पुलिस विभाग की पूंजी है, साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों से कहा कि पुलिस विभाग के लिए ऐसा काम करें जिससे कि आपके सेवानिवृत होने पर आपकी रिक्ततता विभाग में महसूस हो।

पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ द्वारा सेवानिवृत होने पर उनके देय स्वत्वों जैसे अवकाश नगदीकरण, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, डीपीएफ फाइनल पेमेंट एवं उपादान की राशि सहित सम्पूर्ण भुगतान करने की कार्यवाही कर दिया गया है।कार्यक्रम के अंत में श्री सिंह को पुलिस वाहन में उन्हें बैकुंठपुर के मुख्य चौक से होते हुए उनके शासकीय क्वाटर तक छोड़ा गया एवं ससम्मान विदाई दी गई है।

इस उपलक्ष्य में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्याम लाल मधुकर, जे.पी.भारतेन्दु, नेलशन कुजूर, रक्षित निरीक्षक, थाना अजाक, महिला परामर्श केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी समेत जिले के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

The post सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल सिंह हुए सेवानिवृत्त appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *