CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

माओवादियों की फिर से सामने आई कायराना हरकत

Spread the love

माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी बम के चपेट में आने से ग्राम कचिलवार निवासी 18 वर्ष का युवक गुड्डू लेकाम बुरी तरह घायल,
दोनों पैर पूरी तरह से बर्बाद और हाथ मे भी आई है चोट*

अपने घर मे एकलौता कमाने वाला गुड्डू लेकाम अब कभी भी अपने पैरों से खड़ा नही हों पाएगा

माओवादियों द्वारा, गुड्डू को 11.03.2024 को आईडी (बम) के चपेट में आने के बाद भी 28.03.2024 तक 17 दिन उसे जबरजस्ती जंगल मे बंधक बना के रखा गया।

ग्राम कचिलवार थाना नैमेड निवासी गुड्डू लेकाम निजी काम से चेरला तेलंगाना गया हुआ था और दिनांक 11.3.24 को वापस अपने घर ग्राम कचिलवार थाना नैमेड आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते वापस निकला जब वह इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7:30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को जान से मारने व नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईडी बम की चपेट में गुड्डू आ गया और पूरी तरह से घायल हो गया। घायल होने के पश्चात माओवादी/ नक्सली उसे वहीं बंधक बनाकर दिनांक 28 तारीख तक छुपा कर रखे थे गुड्डू के परिजनों को घटना का पता चलने पर गाँव वालों के साथ जाकर गुड्डू लेकाम को इतावर से वापस लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किये।जहां उसकी हालत गंभीर होने व दोनों पैर जख्मी होने से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया जा रहा है ।

घटना पर थाना बीजापुर मे माओवादियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है l

The post माओवादियों की फिर से सामने आई कायराना हरकत appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button