सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् DAY-NULM की महिलाओं को महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर स्थित राजमोहिनी भवन में किया गया था कार्यक्रम का आयोजन।
कार्यक्रम दौरान महिलाओं से रूबरू होकर सुनी गयी उनकी समस्याएं!
अधीक्षक । पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन पर सरगुजा पुलिस के द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास“ के तहत् महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता पर विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किये जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला थाना के द्वारा अम्बिकापुर स्थित राजमोहिनी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें DAY-NULM के माध्यम से ‘‘डोर टू डोर’’ प्रतिदिन कचरा संग्रहण, पृथ्क्करण एवं प्रबंधन के कार्य में लगी हुई महिला समूह की महिलाऐं उपस्थित रहीं,
जिन्हें महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर यौन शोषण, साइबर अपराधों संबंधी जानकारी, महिला सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं उपाय इत्यादि से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। तथा किसी प्रकार की समस्याऐं उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल पुलिस कण्ट्रोल रूम, पुलिस गुंज टीम, महिला सेल को अवगत कराने के लिए अपील की गई, व पृथक से सम्पर्क नम्बर भी साझा किया गया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु महिला संबंधी अपराधों तथा बचाव संबंधी आवश्यक सुझाव से भी अवगत कराया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं समस्त महिलाओं को छतीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी ‘‘अभिव्यक्ति एप्प’’ डाउनलोड कराकर उपयोग संबंधी जरूरी जानकारियों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में DAY-NULM के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं लगभग 470 महिलाऐं एवं सरगुजा पुलिस महिला सेल, गूंज टीम मौजूद रहे।
The post सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् DAY-NULM की महिलाओं को महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी appeared first on khabarsar.