शाला ने चाकू से हमला कर बहनोई को मौत के घाट उतारा

Spread the love

राजगांगपूर :- 28 मार्च 2024 गुरुवार को राजगांगपूर थाना अंतर्गत जोउरुमाल पंचायत के टुँगरीटोली गाँव में शाला द्वारा बहनोई पर चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है ।

पुलिस ने मारकुस टॉपपो (शाला) को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जयराम सतनामी उम्र 40 वर्ष निवासी राजगांगपूर अंतर्गत लखुआपाड़ा का रहने वाला था वह जोउरुमाल पंचायत के टुँगरीटोली गाँव मे एक युवती से प्रेम विवाह किया था और उसका एक 4 साल का बेटा भी है, पति, पत्नी और बेटा लखुआपाड़ा में रहते थे, पति पत्नी के बीच हमेशा मारपीट होती रहती थी जिसकी शिकायत पत्नी ने थाने मे दी थी । आपको बात दे युवती का भाई रविवार को अपनी बहन को अपने घर टुँगरीटोली ले आया था ।

आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब पति अपनी पत्नी से मिलने आया तो ससुर घर से मात्र कुछ ही दूरी पर शाला और बहनोई के बीच बहसा बहसी होने लगी तभी शाला गुस्से में आकर एक चाकू से बहनोई पर हमला कर दिया, कुछ समय के अंदर ही पति की मौके पर ही मौत हो गई, मामले की सूचना पर राजगांगपूर एसडीपीओ अभिषेक पानीग्राही थाना के सदबल सहित घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शाला मारकुस टॉपपो को गिरफ्तार कर कर थाने ले गई और आरोपी के पास से वारदान मे व्यवहार किए गए चाकू बरामद कर लिया।

The post शाला ने चाकू से हमला कर बहनोई को मौत के घाट उतारा appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *