फाइनेंसियल सर्विसेस मिलिटेड ब्रांच में 54 लाख गबन करने वाला सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर।फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवारत् रहते हुए कुल 54,18,279 रूपए गबन व 8 लाख रूपए की केवायसी फेराफेरी कर राशि गबन करने वाला सहायक शाखा प्रबंधक  को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव व होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने हेतु ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी की कार्यवाही तेजी से हो रही है। ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् थाना मणिपुर में आपराधिक न्यायभंग कर राशि हेराफेरी कर गबन करने के मामले में एक फरार आरोपी पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस ने बताया कि 22/03/2024 को थाना मणीपुर में प्रार्थी हीरादास मानिकपुरी पिता बृक्षदास मानिकपुरी उम्र 33 वर्ष, क्षेत्र प्रबंधक आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर स्थायी पता पिहरिद मालखरौदा, जांजगीर चांपा के द्वारा  रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन व पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के द्वारा आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवक रहते हुए, आपराधिक न्यासभंग करते हुए कुल 62,18,279 रूपए का हेराफेरी कर गबन किया गया है।

आरोपियों द्वारा मिलकर काम करने के परिणाम स्वरूप 54,18,279  रूपए का गबन व नगद दुरूपयोग एवं 8 लाख रूपए की केवायसी फेराफेरी कर गबन किया गया है। दोनों आरोपियों द्वारा कम्पनी के राशि का अपने निजी उद्देश्य के लिए अपने पद का आपराधिक न्यासभंग करते हुए फेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपियों द्वारा 01.08.2023 से 26.01.2024 के मध्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया है, इनके कृत्य से कम्पनी और बडे़ पैमाने पर ग्राहकों को नुकसान हुआ है।

पुलिस ने धारा 409, 34 भादवीं के तहत् केस दर्ज किया था। पुलिस ने  23/03/2024 को पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले के मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन, उम्र 27 वर्ष, निवासी भुंईगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

इसने बताया कि वह अपने पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के साथ मिलकर आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च कम्पनी के कलेक्शन पैसे को कम्पनी के खाते में जमा न कर Show धोखाधड़ी के साथ केवायसी से हेराफेरी कर 6218279 रूपए का गबन करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। मामले के अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गबन किए गए पैसों से रोजमर्रा घरेलु वस्तुऐं, सामान, जेवर, मोबाईल, लैपटॉप इत्यादि खरीदना बताया। आरोपी के कब्जे से पैनकार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी कौडियापारा, वार्ड क्रमांक 10, यादव निवास थाना पिथौरा, जिला महासमुन्द, वर्तमान निवास चौदहा कॉलोनी, डिगमा, थाना गांधीनगर।

The post फाइनेंसियल सर्विसेस मिलिटेड ब्रांच में 54 लाख गबन करने वाला सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *