भाजपा के पूर्व विधायक प्रार्थी उपेन्द्र प्रधान ने प्रेस वार्ता मे बीजेपी से अपने सदस्या पद से इस्तीफा देने की सूचना दी  

Spread the love

राजगांगपूर : राजगांगपूर स्थित अग्रसेंन भवन के सभागार मे शाम साढ़े 4 बजे एक प्रेस वार्ता मे भाजपा के पूर्व विधायक प्रार्थी उपेन्द्र प्रधान पार्टी से प्राथमिक सदस्या पद से इस्तीफा देने की सूचना दी । आपको बता दे उपेन्द्र प्रधान अपना इस्तीफा पत्र मे राज्य सभापति मनमोहन सामल को दी । गौरतलब है की पिछले 29 वर्षों से पार्टी के लिए सेवा करने के बावजूद भी कोई सम्मान नहीं मिलने की सूचना पत्रकार सम्मेलनी मे उल्लेख किया ।

आपको बता दे श्री प्रधान पहले स्वयं सेवक संघ व बाद मे बीजेपी से अपनी राजनीति यात्रा शुरू किए थे । पिछले 29 वर्षों से पार्टी के विभिन्न पद पदवी मे रह कर सरकारी नौकरी को छोड़ कर भाजपा के विधायक प्रार्थी के रूप में चुनाव लड़ते समय 2014 मे तीसरा स्थान रखे थे ।

वे जिला सभापति सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य सभापति के दायित्व पर रहे । विगत 2019 निर्वाचन मे पार्टी टिकट न मिलने पर वे स्वाधीन प्रार्थी के रूप मे अपना नामांकन दाखिल कर अंत मे प्रत्याहार कर लिए थे  । श्री प्रधान के बाद मे राजगांगपूर भाजपा से कुछ नेता पार्टी छोड़ने की चर्चा नगर मे जोरों से चल रही है ।    

The post भाजपा के पूर्व विधायक प्रार्थी उपेन्द्र प्रधान ने प्रेस वार्ता मे बीजेपी से अपने सदस्या पद से इस्तीफा देने की सूचना दी   appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *