सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 271 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर 166300/- समन शुल्क किया गया वसूल

Spread the love

मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों पर कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 900/- समन शुल्क किया गया वसूल।

 रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 20000/- समन शुल्क किया गया वसूल।

अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 258 प्रकरण दर्ज कर कुल 145400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

सरगुजा । पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, विगत् 02 दिवस में यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर एवं अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् भी सख्ती से कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत् वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 03 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 900/-रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, रेड सिग्नल जम्प/खतरनाक तरीके से वाहन चालन पर कुल 10 प्रकरण में 20000/-रूपये समन शुल्क तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 258 प्रकरण दर्ज कर कुल 145400/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत् यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 271 वाहन चालकों पर 166300/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है, कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित रखे।

The post सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 271 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर 166300/- समन शुल्क किया गया वसूल appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *