लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी सूची जारी की

Spread the love

जारी सूची के अनुसार बस्तर सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा उम्मीदवार होंगे। कवासी के नाम पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने मूहर लगा दी है।

कवासी वर्तमान में सुकमा जिले की एकमात्र सीट कोंटा से विधायक हैं। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। बस्तर की सीट के साथ ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 7 में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बस्तर आरक्षित सीट है।

The post लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात चौथी सूची जारी की appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *