सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर नशे के विरुद्ध ‘‘ऑपरेशन विश्वास ’’ अभियान के तहत् कार्यवाही जारी

Spread the love

 अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में 01 महिला आरोपी गिरफ्तार।

थाना कमलेश्वरपुर पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही।

आरोपिया के कब्जे से लगभग 0.660 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 10000/- रूपये किया गया जप्त।

कमलेश्रपुर । पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल कायम रखने हेतु दिनांक 19/03/2024 को थाना कमलेश्रपुर द्वारा पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि पुष्पलता नामक महिला जो हल्का पीले रंग का साड़ी पहनी हुई है, अपने पास प्लास्टिक लाईनदार झोला में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अपने घर से निकलकर रोपाखार पकरीखार के पास ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल उक्त महिला की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो महिला द्वारा अपना नाम पुष्पलता चौधरी पति राजेन्द्र प्रसाद चौधरी उम्र 52 वर्ष, निवासी रोपाखार पकरीखार थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा का होना बताई, महिला पुलिस स्टाप द्वारा उक्त महिला की तलाशी लेने पर लगभग 0.660 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा (लास्टिक लाईनदार झोला) किमती लगभग 10000/- रुपये बरामद किया गया, महिला आरोपिया से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे विस्तृत पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपियाँ के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 17/2024 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए नशे के विरुद्ध ‘‘ऑपरेशन विश्वास ’’ अभियान के तहत् कार्यवाही जारी रखी जायेगी।

The post सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर नशे के विरुद्ध ‘‘ऑपरेशन विश्वास ’’ अभियान के तहत् कार्यवाही जारी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *