बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही 6 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

बसंतपुर । जिले के बसंतपुर पुलिस ने छः किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।साथ से तस्करी में प्रयुक्त tvs जुपिटर मोटरसायकल भी जप्त किया गया है। दिनांक 19/03/2024 को बसंतपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की दो व्यक्ति ओडिसा से गांजा लेकर अम्बिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे है। सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे दोनों आरोपियों को धनवार चेकपोस्ट पर पकड़ा और उनसे कुल छः किलो गांजा जप्त किया है ! वही एक मोटर सायकल भी जप्त की है ! इस मामले में बसंतपुर थाना प्रभारी द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

The post बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही 6 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *