अनियंत्रित बाइक टकराई मकान से, एक की मौत, दो गंभीर, रेफर

Spread the love

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंर्तगत कर्रा -गोपालपुर मुख्य मार्ग कुंदीकला गांव में अनियंत्रित बाइक चालक ने तेज रफ्तार बाइक को मकान पर जा ठोका चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे दो युवक गंभीर हो गए पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनो गंभीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

ग्राम बरबसपुर निवासी 22 वर्षीय रामबिलास कोडाकू पिता विजय कोडाकू साथ में 21 वर्षीय रमेश व 22 वर्षीय रानू बाइक क्रमांक सीजी 15 ईए 8632 से सवार होकर राजपुर आए हुए थे। अपना काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे थे कुंदीकला मोड़ के पास बाइक चालक अनियंत्रित खो बैठा मकान से जा टकराया बाइक चालक रामविलास कोडाकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे रमेश व रानू दूर जा गिरे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

The post अनियंत्रित बाइक टकराई मकान से, एक की मौत, दो गंभीर, रेफर appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *