CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने झोंकी ताकत, एक-एक बूथ को सशक्त बनाने की रणनीति

Spread the love

गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने ली शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक, शहरी क्षेत्र के सभी बूथों को जीतने का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में भाजपा की सरकार —सुधा मिश्रा

गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र के समस्त नौ बूथों को जितने के लक्ष्य को पूरा करेंगे कर्मठ कार्यकर्ता – संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर। गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र की बैठक छत्रपति शिवाजी वार्ड में मंगलवार को शक्ति केंद्र की प्रभारी संग्राम सिंह राणा एवं संयोजक सुधा मिश्रा ने शहरी क्षेत्र मे स्थित गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्रों के सयोजक, सहसंयोजक,बूथ अध्यक्षों,बूथ कमेटी, पंच परमेश्वर सहित गुरु गोविंद सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और एक – एक बूथ में रणनीति के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने कहा गया। बैठक में बस्तर लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।

गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र के प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने कहा कि तीन महीने पहले हुये प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता व कर्मठता से कांग्रेस के कुशासन को खत्म किया और आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। लोकसभा चुनाव में गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र के समस्त नौ बूथों पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता बस्तर लोकसभा में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलायेंगे, यह विश्वास सभी को है। एक-एक मतदाता तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, बूथ को सशक्त बनायें।

गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र के संयोजक सुधा मिश्रा ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएं बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष प्रचार कर रही है जिस प्रकार विधानसभा में विजय प्राप्त हुआ था उसी तर्ज पर हर बूथ पर भारी मतों से भाजपा को विजय दिलाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमारे साथ है, केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिला है।
बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मी कश्यप,संजय चंद्राकर, कमल प्रसाद यादव, जितेंद्र मिश्रा,सुरेश कश्यप, गायत्री कश्यप,बृजेश कुमार मिश्रा,दयामनी बघेल,दिलीप मित्रा,श्याम सुंदर बघेल, चंदन सिंह बघेल,अनीता मित्रा,धीरेन्द्र ठाकुर,शैल सिंह ठाकुर,विद्या कश्यप,सन्मति पाड़ी,शिवमणि बघेल, शांति, लक्ष्मी बघेल,चंपा बघेल, विमला बघेल, अगोल नेताम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

The post लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने झोंकी ताकत, एक-एक बूथ को सशक्त बनाने की रणनीति appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button