7 लीटर महुआ शराब व 270 किलो महुआ लाहन ज़ब्त, महिला गिरफ्तार

Spread the love

बलरामपुर।बलरामपुर जिला आबकारी अधिकारी इस.के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में वाड्रफनगर आबकारी उप निरीक्षक नीरज साहू ने ग्राम रामानुजगंज निवासी

अनारकली पति दागदार के घर से 7 लीटर महुआ शराब व 270 किलो महुआ लाहन ज़ब्त कर महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च) 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही किया।
कार्यवाही के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक खगेश्वर साय, महिला नगर सैनिक हेमंती तिर्की, कलिस्ता एक्का, वाहन चालक अमोल सिंह आर्मो आदि उपस्थित थे।

The post 7 लीटर महुआ शराब व 270 किलो महुआ लाहन ज़ब्त, महिला गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *