लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने झोंकी ताकत, एक-एक बूथ को सशक्त बनाने की रणनीति
लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने ली शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों,पार्षदों व कार्यकर्ताओं की बैठक, शहरी क्षेत्र के सभी बूथों को जीतने का लक्ष्य
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में भाजपा की सरकार, लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे – श्रीनिवास राव मद्दी
अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करेंगे कर्मठ कार्यकर्ता – रुप सिंह मण्डावी
लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारियों को ज़मीन में उतारने युद्ध स्तर पर जुट गयी है। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने शहरी क्षेत्र के शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, बूथ अध्यक्षों, पार्षदों व मण्डल के कार्यकर्ताओं की लंबी बैठक ली और एक – एक बूथ में रणनीति के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने कहा गया। बैठक में बस्तर लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।
लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि तीन महीने पहले हुये प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता व कर्मठता से कांग्रेस के कुशासन को खत्म किया और आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता बस्तर लोकसभा में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलायेंगे, यह विश्वास सभी को है। एक-एक मतदाता तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, बूथ को सशक्त बनायें।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार के बड़े लक्ष्य को पूरा करने भाजपा के कार्यकर्ता प्राणप्रण से मेहनत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमारे साथ है, केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिला है। युवा, महिला, किसान, श्रमिक, आमजन सभी विकास की दृष्टि से बनी योजनाओं से लाभान्वित हुये हैं। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों के साथ देवतुल्य कार्यकर्ता जनता जनार्दन की बीच जायें और विजयी होने का आशीर्वाद लें।
बैठक को विद्याशरण तिवारी, संजय पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप को केन्द्र में पहुंचाने आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया।
महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, दीप्ति पाण्डेय, नरसिंह राव,राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र आर्य, सुधा मिश्रा,आलोक अवस्थी,शैलेन्द्र भदौरिया,राजपाल कसेर, निर्मल पाणिग्रही,धनसिंह नायक,त्रिवेणी रंधारी, भारती श्रीवास्तव, ममता पोटाई,राकेश तिवारी, योगेश ठाकुर, आशुतोष पाल, शशि पाठक, लक्ष्मी कश्यप, रौशन सिसोदिया, माहेश्वरी ठाकुर,अभय दीक्षित, संतोष बाजपेयी, प्रकाश झा, रुपेश जैन, रामकुमार मण्डावी, राजा यादव, दशरथ कश्यप, रौशन झा, अतुल सिम्हा, राणा घोष, रितेश सोनी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
The post लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने झोंकी ताकत, एक-एक बूथ को सशक्त बनाने की रणनीति appeared first on khabarsar.