खुशी वृद्धा आश्रम में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बलरामपुर  समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बलरामपुर में संचालित खुशी वृद्धा आश्रम में समाज कल्याण विभाग एवं जिला निर्वाचन की टीम के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिकों के मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक करने के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ व फल एवं स्टीक छड़ी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन के परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री चंद्रमा यादव, संस्था के संचालक श्री प्रभाकर द्विवेदी एवं समाज कल्याण विभाग व जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक/242/2024/फोटो 8

The post खुशी वृद्धा आश्रम में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *