लाटरी से हुआ मोर मकान मोर आस की चयन प्रक्रिया

Spread the love

रायगढ़। गुरुवार को निगम सभाकक्ष में लाटरी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित मोर मकान मोर आस की चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई। लाटरी से 85 आवासों का चयन किया गया।
कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देश से मां विहार कालोनी, भाटिया वाटिका, बड़े अतरमुड़ा, कौहाकुंडा, भगवानपुर साहेब राम नगर, कृष्ण वाटिका में प्रधान मंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के 85 मकानों के चयन किया गया। इस दौरान दो जार में लाटरी रखा गया था।

इसमें एक जार पर हितग्राहियों का नाम और एक जार पर मकानों के ब्लाक नंबर स्थान आदि रखा गया था। इसमें हितग्राहियों से लाटरी निकलवाया गया। और लाटरी में जो नाम आया उसे हितग्राहियों के नाम से चयन किया गया।

लाटरी पारदर्शिता से हो इसके लिए विडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। आज मां विहार कालोनी, भाटिया वाटिका, बड़े अतरमुड़ा, कौहाकुंडा, भगवानपुर साहेब राम नगर, कृष्ण वाटिका में निर्मित 85 आवासों का चयन प्रक्रिया पूर्ण किया गया।

The post लाटरी से हुआ मोर मकान मोर आस की चयन प्रक्रिया appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *