CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा उगाये जाने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

थाना लखनपुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।

 आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा 21 नग किया गया बरामद।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 13/03/24 को थाना लखनपुर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि संदेही तारिणी कुमार प्रजापति उम्र 33 वर्ष, निवासी बंधा थाना लखनपुर द्वारा स्वामित्व खेत चुल्हट नाला के किनारे सरई पेड़ वाला खेत खसरा नम्बर 340 जिसमें गेंहूं का फसल लगा है, फसल की उंचाई करीबर 02 फिट जिसमें बालियां लगी हुई है, खेत के बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा तलाश करने पर मिला, संदेही के निशान पर गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया,

तथा गवाहों के समक्ष अवैध मादक पदार्थ गांजा का 21 नग पौधा बरामद कर पहचान कराई गई, गांजा पौधे के पत्तियों को देखकर तथा सूंघकर गांजा का पौधा होना पाया गया। तथा गवाहों के समक्ष कुल गांजे का 21 नग पौधा बरामद कर विधिवत् रूप से आरोपी के विरूद्व धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगडे़, आरक्षक रंजीत मिंज, राकेश यादव, अमरेश दास शामिल रहे।

The post सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा उगाये जाने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार। appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button