माननीय मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लांजीबरना पुलिस चौकी के नए  भवन का किया उद्घाटन

Spread the love

राजगांगपुर – बुधवार को राजगांगपुर थाना अंतर्गत लांजीबेरना पुलिस चौकी के नए भवन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।  आपको  बता दे कई वर्षों से पुलिस चौकी किराये के मकान मे चल रही थी  जहाँ पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं थी ।

बुधवार को राँची रोड से रांची जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे उक्त भवन का उद्घाटन किया गया । जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने मे राजगांगपूर पुलिस को काफी सुविधा होगी ।

उक्त उद्घाटन समारोह मे राऊरकेला डीआईजी नीति शेखर, सुंदरगढ़ आरक्षी अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर राजगांगपूर एसडीपीओ अभिषेक पाणीग्राही, राजगांगपुर थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान,  लांजीबेरना पुलिस चौकी अधिकारी खगपति बिस्वाल, डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुब्रत पटनायक, क्षेत्र के सरपंच, समिति  के सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

The post माननीय मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लांजीबरना पुलिस चौकी के नए  भवन का किया उद्घाटन appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *