पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकियो मे सी.सी.टी.एन.एस. कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों की ली गई बैठक
ऑनलाइन डाटा इंट्री की थानावार समीक्षा कर बेहतर कार्य करने वाले आरक्षकों कों किया गया नगद ईनाम से पुरुस्कृत
थाने की सीसीटीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बेहतर संधारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश
सी.सी.टी.एन.एस. कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओ से अवगत होकर सम्बंधित शाखा प्रभारी कों समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु किया गया निर्देशित
आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकियो मे सी.सी.टी.एन.एस. कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई, बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार दर्ज किये जाने वाले ऑनलाइन इंट्री जैसे एफ.आई.आर.,जप्ती पत्रक
गिरफ़्तारी पत्रक, चालान पेश, न्यायालय निर्णय पत्र, चरित्र सत्यापन आदि की अधतन दर्ज की गई जानकारी प्राप्त की गई, थाना गांधीनगर द्वारा ऑनलाइन डाटा इंट्री कों अपडेट रखने पर कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आरक्षक इजहार अहमद एवं राजकुमार यादव कों नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।
बैठक मे सी.सी.टी.एन.एस. कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों कों थाना मे लगे हुए सीसीटीवी का बेहतर संधारण करने सहित थाना मे शासकीय कार्य हेतु प्रदाय किये गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित रखरखाव एवं देखरेख की समझाईस दी गई,
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओ से अवगत होकर सम्बंधित शाखा प्रभारी कों समस्या के त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही सी.सी.टी.एन.एस. कार्य कों गंभीरता पूर्वक कर मामले मे चालान पेश करने के पश्चात दस्तावेजो की ऑनलाइन इंट्री समय पर दर्ज करने की समझाईस दी गई।
The post पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकियो मे सी.सी.टी.एन.एस. कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों की ली गई बैठक appeared first on khabarsar.