सरगुजा पुलिस की महिला पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गुंज टीम द्वारा लुन्ड्रा स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं कों किया गया जागरूक

Spread the love

छात्र छात्राओं कों महिला सम्बंधित अपराध, पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम अभ्याक्ति ऐप के बारे मे दी गई विस्तृत जानकारी

गुंज टीम द्वारा छात्राओं से रूबरू होकर साइबर अपराध एवं यातायात के नियमो की दी गई जानकारी

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जारी अभियान गुंज के तहत महिलाओ कों विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानो से अवगत कराने हेतु सरगुजा पुलिस की महिला पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गुंज टीम द्वारा महिला जागरूकता अभियान के तहत लुन्ड्रा स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से रूबरू हुए, साथ ही छात्राओं कों जागरूक करने महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

गुंज टीम द्वारा छात्राओं कों पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप उपयोग करने की समझाईस दी गई, साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओ की सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधान के बारे मे जानकारी दी गई।

छात्राओं को साइबर अपराध के बारे मे जानकारी दी गई एवं वित्तीय लेनदेन करने पर सजग रहने की समझाईस दी गई, किसी भी प्रकार के झांसे/बहकावे में ना आकर साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताये गए, गुंज टीम द्वारा महिला जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को यातायात के नियमो का पालन करने के साथ साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिका, काफी संख्या मे छात्राएं एवं महिला आरक्षक डाली दास एवं संगीता बड़ा शामिल रहे।

The post सरगुजा पुलिस की महिला पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गुंज टीम द्वारा लुन्ड्रा स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं कों किया गया जागरूक appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *