रामलला दर्शन योजना:जिले के 170 श्रद्धालु 17 मार्च को जाएंगे आयोध्या धाम

Spread the love

यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला स्तरीय समिति गठित

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)यात्रा योजना शुरू की गई है। राम लला दर्शन समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने सरगुजा जिले से रामलला दर्शन योजनांतर्गत चयनित सभी 170 यात्री 17 मार्च को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना होंगे। वहीं 38 श्रद्धालुओं को
प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यात्रा हेतु 06 स्कार्ट प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला स्तरीय समिति गठित

छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा हेतु जिले से श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के द्वारा जिला स्तर पर श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में कलेक्टर सरगुजा अध्यक्ष, जिला सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सदस्य एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग तथा अन्य सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सत्कार अधिकारी अम्बिकापुर होंगे। वहीं नामांकित सदस्य बौरीपारा के श्री अनिल जायसवाल होंगे।

The post रामलला दर्शन योजना:जिले के 170 श्रद्धालु 17 मार्च को जाएंगे आयोध्या धाम appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *