तीसरी बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गई रानी चौहान..

Spread the love

रायगढ़..रायगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रानी चौहान तीसरी बार चुनी गई हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर श्रीमती चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देकर पी.सी.सी. ने उन पर भरोसा किया है।

इधर नई अध्यक्ष चुने जाने के बाद रानी चौहान ने कहा है कि वो पुनः एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नई अध्यक्ष रानी चौहान ने तीसरी बार पदभार संभाला है। श्रीमती चौहान के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद महिला नियुक्ति के बाद महिला कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि वे पीसीसी के निर्देश पर जिले भर में महिला कांग्रेस संगठन को एकजुट कर पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *