गैर कानूनी तरीके से कराया जा रहा था चुनाव.. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आधिकारी..!!

Spread the love

दिनांक 10.03.2024 को छत्तीसगढ़ कलार महासभा के रायगढ़ जिले के परिक्षेत्र अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अरुण जायसवाल के द्वारा गैर कानूनी तरीके से डिग्री कॉलेज के सामने अभियंता भवन में कराया जा रहा था।

जिसको लेकर रायगढ़ के कलार समाज के पदाधिकारीगण कलेक्टर महोदय, एसडीएम महोदय के पास लिखित में शिकायत में कर चुनाव को स्थगित करने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर प्रभारी एसडीएम लोमस मिरी सर के द्वारा संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की टीम के साथ नियम विरुद्ध चुनाव होते देख चुनाव में तत्काल रूप से स्थगन लगा दिया । जिसके बावजूद कलार महासभा के सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी रूपेंद्र जायसवाल के द्वारा नियमावली के विरुद्ध जाकर चुनाव कराया गया जिसका रायगढ़ के जिलाध्यक्ष आशीष ईजारदार व अन्य पदाधिकारी के द्वारा विरोध किया गया एवं चुनाव बहिष्कार किया गया।
उल्लेखनीय है की प्रभारी एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद भी निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उनके इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए अपनी रिश्तेदार नातिन श्रीमती संतोषी डनसेना को जीतने के उद्देश्य से चुनाव पूर्ण करा कर संतोषी को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया, जिसको लेकर रायगढ़ जिले में कलार समाज में आक्रोश का माहौल है वही कलार समाज के महाध्यक्ष विजय जायसवाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि कहीं ना कहीं संतोषी डनसेना उनकी भांजी लगती है जिस वजह से परिवारवाद को बढ़ावा मिल रहा हैं।

क्या कहते हैं जिला अध्यक्ष आशीष इज़रदार

उक्त संबंध में आशीष ईजारदार से बात करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि उन्होंने कई बार पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से महाध्यक्ष विजय जायसवाल को चुनाव को पारदर्शी रूप से क्रियान्वन करने हेतु निवेदन किया किंतु उनके द्वारा पूरे नियमों को ताक में रखते हुए अपने ही फैसले को बार-बार उलट-पुलट कर अपने भांजी व निर्वाचन अधिकारी के नातिन संतोषी को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इन्हीं के चलते धीरे-धीरे कलर समाज का पतन होता जा रहा है। इन्हीं के कार्य प्रणाली से नाराज होकर कुछ लोग अपना अलग रजिस्ट्रेशन करके अलग अध्यक्ष बना लिए हैं। अगर यहां पारदर्शी पूर्वक चुनाव नहीं हुआ तो यहां भी हम इस प्रकार का कार्य कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *