40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, मौके पर पहुंची NDRF और पुलिस टीम.. अब देखना यह है कितने घंटो के बाद निकलता है मासूम…

Spread the love

जल बोर्ड के परिसर में हुआ है। यहां एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया!!

देश में पिछले कुछ समय से बच्चों के बोरवेल में गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों को समझाइश भी दे रहा है, लेकिन फिर भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर सामने आई है।

40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

यह घटना कहीं और नहीं देश की राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड के परिसर में हुआ है। यहां एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, बच्चे को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

स्थिति पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि बच्चा कितने समय से बोरवेल में फंसा हुआ है और उसकी उम्र क्या है। अधिकारी बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *