महिला को तृतीय लिंग बताकर बदनाम करने की साजिश..!!

Spread the love

जिला कलेक्टर के जनदर्शन में अनोखा मामला सामने आया

रायगढ़.. रायगढ़ कलेक्टर के बीते जनदर्शन कार्यक्रम में एक अनोखा मामला सामने आया। जिसमें ग्रामीण पीड़िता लिखित आवेदन के साथ न केवल जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के पास पहुंची,बल्कि तमनार पुलिस और थाना प्रभारी पर इस गंभीर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया।

पीड़िता जो ग्राम गारे पोस्ट सराई टोला थाना तमनार की रहने वाली है ने लिखा है कि मैं कुमारी पिता श्री डनसेना, उब 29 वर्ष ग्राम गारे पो. सराईटोला तहसील तमनार जिला रायगढ़ की निवासी हूँ। यह कि संतोषी डनसेना नाम कि महिला जो कि कलार महासभा धरमजयगढ़ परिक्षेत्र की अध्यक्ष है। वह मुझसे व्यक्तिगत विद्वेष रखने के कारण लैलूंगा निर्वाचन के समय से मेरे बारे में अपशब्द बोल रही है। शुरू में लोगों ने बताया तो उनकी बात पर मुझे यकीन नहीं हुआ। मैने लोगों से रिकार्डिंग कर के मुझे भेजने का निवेदन किया,तो मेरे को निर्वाचन के समय में संतोषी डनसेना ने पागल बोला और लड़की है या लड़का या 3rd जेन्डर कहकर समाजिक रूप से बदनाम करने की बात का पता चला। उसके कृत्य का पता रिकार्डिंग के माध्यम से मुझे मिला। जिससे मुझे गहरी पीड़ा हुई।

पीड़िता अपने द्वारा कही गई झूठी बात को सारे समाज में फैला रही है। जिससे पीड़िता के विवाह और मान सम्मान में भी अड़चन आ रही है। पीड़िता बताती है कि लोगों को सफाई देते देते वह थक चुकी है। परेशान होकर वह तमनार पुलिस से मदद मांगने गई। लेकिन लंबे समय तक वहा से किसी प्रकार की सहायता नही मिलने पर श्रीमान कलेक्टर साहब से निवेदन करने का निश्चय किया और मुझे न्याय दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *