RAIGARH : बिल्डर की मनमानी पर लगाम कसे प्रशासन : ग्रामीण.. मंदिर,मठ और निस्तारी तालाब के अलावा मार्ग पर जबरन कब्जा करने वह धमकी देने का आरोप..!!

Spread the love

बिल्डर राजेश अग्रवाल कालोनी निर्माण के दौरान गांव के मंदिर,मठ और निस्तारी तालाब के अलावा मार्ग पर जबरन कब्जा करने का आरोप

रायगढ़ : शहर के बिल्डरों की मनमानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय बिल्डरों के द्वारा शहर की सरकारी जमीनों सहित नदी नाले और तालाब की भूमि पर आए दिन बेजा कब्जा किए जाने के मामले सामने आते रहे है।

कुछ ऐसा ही एक मामला शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र अमलीभौना से प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां किसी बिल्डर राजेश अग्रवाल की फर्म  यूरो बिल्डकान के द्वारा बड़ी कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कालोनी निर्माण क्षेत्र के बीच में  बिल्डर के द्वारा न केवल गांव की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमन किया जा रहा है,बल्कि ग्रामीणों के आस्था के केंद्र मंदिर और मठ को भी जबरन तोड़ दिया गया है।

जिसे लेकर ग्रामीण बेहद नाराज है। ग्रामीणों ने बताया कि इतना सब कुछ करने के बाद यही बिल्डर गांव के निस्तारी तालाब को पाटने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो उसका कहना है कि यह सब निर्माण उसकी जमीन पर किया गया था। जिसे तोड़ने का उसको अधिकार है।

वहीं गांव के मठ और मंदिर को तोड़े जाने से भी ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। आगामी सोमवार को ग्रामीण कलेक्टर जन दर्शन में पूरी घटना को लेकर जाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि बिल्डर की मानमानियो की पूरी जानकारी हल्का पटवारी और आर आई के साथ वार्ड पार्षद राघवन को भी है लेकिन उनके द्वारा कभी कोई कार्यवाही की अनुशंसा नही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *