रायगढ़@TAKKAR न्यूज :- कला, संगीत और परंपरा की पावन धरा रायगढ़ में इस बार शारदीय नवरात्रि का उल्लास अपने चरम पर पहुंचने वाला है। संस्कारधानी के इतिहास में पहली बार इतने विशाल और भव्य कॉर्पोरेट गरबा नाइट का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी चमक महानगरों के बड़े आयोजनों को भी पीछे छोड़ देगी। SR इवेंट्स, सुग्घर रायगढ़ छत्तीसगढ़ और एक इंजीनियर के संयुक्त संयोजन में आगामी 16 अक्टूबर 2026 को शाम 6:00 बजे से शहर के प्रतिष्ठित बंसीवट मैरिज गार्डन (निकट मेट्रो हॉस्पिटल, पहाड़ मंदिर रोड) में 'शुभारंभ 26' का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इस मेगा गरबा और डांडिया उत्सव को लेकर पूरे शहर और आसपास के अंचल में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। लाइव कॉन्सर्ट, पारंपरिक गरबा, हाई-ऑक्टेन डीजे नाइट, लजीज फूड कोर्ट और मस्ती के इस अनूठे संगम को 'रायगढ़ का सबसे बड़ा नवरात्रि उत्सव' नाम दिया गया है, जो यहां के निवासियों को जीवनभर का अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।
मायानगरी के दिग्गज गायकों और संगम द बैंड से सजेगी संगीतमयी शाम..
इस कॉर्पोरेट गरबा नाइट को यादगार बनाने के लिए देश के जाने-माने सितारे सीधे रायगढ़ के मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक पीयूष महरोलिया अपनी ऊर्जावान और सुरीली आवाज से समां बांधेंगे, तो वहीं सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर दीपिका साव के सुरों पर शहरवासी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। मंच पर लाइव म्यूजिक का रोमांच भरने के लिए 'संगम द बैंड' की शानदार मौजूदगी रहेगी, जिनकी पारंपरिक ढोल और आधुनिक वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी हर कदम को थिरकने पर विवश कर देगी। इसके अलावा पूरे आयोजन को जीवंत और रोमांचक बनाए रखने की कमान लोकप्रिय एंकर दिव्या बोहिदार और एंकर आयुष देवांगन के हाथों में होगी। चकाचौंध करती अत्याधुनिक लेजर लाइट्स, विशाल एलईडी स्क्रीन और हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम के साथ यह आयोजन रायगढ़ के सांस्कृतिक परिदृश्य में मील का पत्थर साबित होगा।
सहभागियों के लिए दो दिवसीय फ्री डांस वर्कशॉप का विशेष तोहफा..
गरबा प्रेमियों के उत्साह को दोगुना करने के लिए आयोजकों की ओर से एक विशेष बोनस की भी घोषणा की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पेशेवर कोरियोग्राफरों द्वारा पारंपरिक गरबा स्टेप्स और आधुनिक डांडिया मूव्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि हर प्रतिभागी मुख्य मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। इस आयोजन को शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों का मजबूत समर्थन प्राप्त है। आयोजन के स्पेशल पार्टनर 'बीगॉस इलेक्ट्रिक स्कूटर' हैं, जबकि श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, ब्लॉसम रायगढ़, महिंद्रा मोटर्स और आकृति फिल्म हाउस इसे को-पावर्ड कर रहे हैं। इसके साथ ही फिटनेस लाइन, लाइफलाइन पॉलीक्लिनिक, आरएल हॉस्पिटल, एएम सोलर और होटल आउटर भी इस भव्य आयोजन से एसोसिएटेड हैं।
विश्वस्तरीय सुरक्षा, अनुशासन और कॉर्पोरेट प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था..
आयोजन समिति ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि इतने विशाल आयोजन में आने वाले परिवारों, महिलाओं, युवतियों और बच्चों को पूर्णतः सुरक्षित और सहज वातावरण मिले। पूरे वेन्यू पर पेशेवर महिला व पुरुष बाउंसर्स, सुरक्षा गार्ड्स और आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस सर्विलांस सिस्टम की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पारिवारिक माहौल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न केवल वीआईपी और कॉर्पोरेट मेहमानों के लिए गाइडेड सीटिंग का प्रबंध किया गया है, बल्कि एंट्री से लेकर एग्जिट तक कड़े सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। आयोजन को A1 आरओ, नाइट शिफ्ट कैफे, मैत्री अमृतुल्य चक्रधर नगर, तनुजा मेडिकल, टक्कर न्यूज, सनग्राउंड टेक्नोलॉजीज और श्री राधा प्रिंटर्स का विशेष सहयोग प्राप्त है।
'BookMyShow' पर ऑनलाइन टिकटिंग लाइव, ऑफलाइन पास के लिए भी मची होड़..
शहरवासियों की सुविधा और डिजिटल पहुंच को सुगम बनाते हुए आयोजकों ने देश के सबसे बड़े टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'BookMyShow' पर भी ऑनलाइन पास बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोग घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार सोलो, कपल या ग्रुप पास ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी सीमित सीटों के लिए प्री-बुकिंग काफी तेजी से चल रही है। आयोजक समिति ने शहर के कॉर्पोरेट घरानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित कर लें। ऑफलाइन टिकट बुकिंग, प्रायोजन अथवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7898273316, 9399186899, 9340124139, 9685876583 अथवा 9144645411 पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें