कोरबा@TAKKAR न्यूज :- जिला कोरबा पसान हिंदू धर्म रक्षण संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने समस्त क्षेत्र वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनसे आग्रह किया है कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को सभी क्षेत्रवासी हर्षोल्लास के साथ मनाएं एवं हर ग्राम हर मोहल्ले में दहीहाडी की प्रतियोगिता श्री कृष्ण राधा की झांकी निकाल कर उत्सव मनाने हेतु आग्रह किया है उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का चरित्र और जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं भगवान श्री कृष्ण ने ही कलयुग में किस प्रकार जीवन व्यतीत करना है इसका मार्गदर्शन हम सभी को पवित्र ग्रंथ गीता के रूप में हमको दिया है अपने महान उपदेश


यदा यदा हि धर्मस्य, ग्लानिर्भवति भारत ।अभ्युत्थानमधर्मस्य, तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥


श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं—हे भारत (अर्जुन)! जब-जब संसार में धर्म की हानि होती है और अधर्म तथा पाप का बोलबाला बढ़ जाता है, तब-तब मैं साकार रूप में पृथ्वी पर प्रकट होता हूँ यानी अवतार लेता हूँ।


परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥


साधु संतों एवं सज्जन पुरुषों के कल्याण और रक्षा के लिए, दुष्ट कर्म करने वाले पापियों के विनाश के लिए, और धर्म की फिर से स्थापना करने के लिए मैं (भगवान) युग-युग में प्रकट होता हूँ।


अपने महान संदेश देकर हम सभी मनुष्यों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है इस वर्ष पसान क्षेत्र के बहुत से ग्रामों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी दहीहाडी प्रतियोगिता की जा रही है 6 वर्षों से लगातार संगठन इस क्षेत्र में धार्मिकता को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है जिसका असर देखने को मिल रहा है ग्राम में संगठन के पदाधिकारी काम कर रहे हैं एवं उनके माध्यम से सभी हिंदू त्योहारों को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है राज कुमार पांडेय ने हिंदू धर्मरक्षण संगठन के सभी कार्यकारिणी एवं सदस्यों का धन्यवाद किया है कि संगठन को सबके द्वारा मिलकर इतनी ऊंचाइयों ले जाया गया है कि संगठन से प्रेरित होकर लोग अब अपने त्योहारों को धूमधाम से मना रहे हैं संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि संगठन के माध्यम से धार्मिक कार्यों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहे हैं 6 सालों से पसान क्षेत्र में संगठन कार्य कर रहा हैं संगठन के सचिव ओम जायसवाल ने सभी आयोजन समिति का धन्यवाद किया एवं बताया कि संगठन के द्वाराआयोजन समितियां का मनोबल बढ़ाने हेतु जन्माष्टमी मना रहे सभी आयोजन समितियां का सम्मान किया जाएगा

संगठन के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता सह कोषाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से कई स्थानों में लोगों को प्रेरित किया है

जन्माष्टमी मनाने हेतु

संगठन के मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय सह मीडिया प्रभारी सौरभ प्रजापति ने बताया कि धर्म का प्रचार प्रसार के मामले में पूरे कोरबा जिले में अग्रणी नाम पसान का धार्मिक आयोजन हेतु लिया जाने लगा है

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि संगठन के द्वारा लगातार धार्मिक जागरूकता एवं सनातन गर्व जैसे विषयों पर हिंदू समाज में जागृति लाने का प्रयास किया गया है पसान क्षेत्र वासियों में अपने धर्म अपने उत्सवों को प्रति जागरूकता एवं सम्मान, गर्व बढ़ा है उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा जल्के, पिपरिया, पसान, लैगा, सेमरा लगभग 40 km तक संगठन का काम कर रहे हैं संगठन के द्वारा मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विस्तार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का विस्तार किया गया है एवं विविध अनुशासनिक संगठन का विस्तार किया गया है जिससे लोग जुड़कर हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं राष्ट्रीय एकता, समाज की एकता यही हमारा संकल्प है जात-पात की करें विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई यही हमारा लक्ष्य है

संगठन के संयोजक एवं संरक्षक हरि प्रसाद शास्त्री राम शरण सिंह लालता प्रसाद पांडेय अमरनाथ साहू आनंद मित्तल अनिल सोमानी बजरंग जायसवाल अनिल गुप्ता सुरेश जलान पटेल सिंह तवर कुशल सिंह अर्मो दुर्गेश प्रताप सिह राजपूत राजेश प्रजापति रमेश वाकरे ओम प्रकाश पोर्ते संतोष साहू हरि जयसवाल एवं संगठन के सभी सदस्य एवं ग्राम प्रभारी तथा क्षेत्र वासियों की ओर से जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सभी के लिए प्रसन्नता एवं समाज की एकता का कारण बने जय श्री कृष्णा

"कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः"।