दुर्ग@TAKKAR न्यूज :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी नागरिक को सुरक्षा बलों की मदद से देश से निष्कासित (डिपोर्ट) कर दिया गया है। विशेष कार्यबल (STF) ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 23 अक्टूबर को रीना अख्तर नामक इस महिला को सीमा पार भेजने की कार्रवाई पूरी की। यह कार्रवाई जिले में विदेशी और बाहरी नागरिकों के सत्यापन अभियान के तहत की गई है।
एजेंसियों का साझा ऑपरेशन
दुर्ग पुलिस के अनुसार, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसटीएफ की एक टीम महिला को लेकर पश्चिम बंगाल गई थी। वहां केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों के समन्वय से उसे औपचारिक रूप से उसके देश वापस भेजा गया।
फर्जी भारतीय दस्तावेजों पर शिकंजा
डिपोर्टेशन की कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने महिला के पास से मिले संदिग्ध पहचान पत्रों की भी जांच शुरू कर दी है। रीना अख्तर के पास से अवैध रूप से बनवाए गए राशन कार्ड, पहचान पत्र व अन्य शासकीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस प्रशासन ने इन दस्तावेजों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है, ताकि इन फर्जी दस्तावेजों को नियमानुसार रद्द किया जा सके और इनके संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। संबंधित विभागों से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक स्थिति स्पष्ट होगी।
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें