रायगढ़@TAKKAR न्यूज :- साइबर थाना पुलिस ने ग्राम कुर्मापाली के पास जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपियों के चार दोपहिया वाहनों को भी जब्ती की कार्रवाई में शामिल किया है।
बताया जा रहा है कि साइबर पुलिस को ग्राम कुर्मापाली के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके वाहन कब्जे में लिए। फिलहाल मौके से जब्त नकदी और अन्य संबंधित सामग्रियों का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी, जिसके बाद ही जब्त रकम और आरोपियों की विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें